रसोई को घर का केंद्र माना जाता हैं। भोजन बनाने के अलावा रसोई का वास्तु में भी अहम योगदान होता है। वास्तु में रसोई से जुड़े कई नियमों की जानकारी दी गई हैं, अगर आप इन्हे आजमाते हैं तो आप को आर्थिक लाभ होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रसोई घर में कौन कौन सी वस्तुएं रखने से लाभ होता है।

वास्तु के अनुसार गैस चूल्‍हा ऐसे स्‍थान पर रखें क‍ि जहां खाने बनाते समय जातक दरवाजे की तरफ आसानी से देख सके। इस से जीवन से तनाव दूर होता है।

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार माइक्रोवेव को हमेशा दक्षिण-पश्चिम द‍िशा में ही रखना चाह‍िए। इस से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही घर-पर‍िवार में रहने वाले सदस्‍यों की सेहत भी अच्‍छी रहती है।

रेफ्रिजेटर को कभी भी दक्षिण द‍िशा में न रखें। वरना इसमें रखी वस्तुएं सेहत पर प्रत‍िकूल प्रभाव डालती है। इसका कारण यह है क‍ि दक्षिण द‍िशा का तत्व ‘अग्नि’ है। इसके चलते उस द‍िशा का तापमान रेफ्रिजरेटर के ठंडे तापमान से मेल नहीं खाता और इस से नेगटिविटी आती है।

अगर किचन में वास्तु दोष है तो उसे भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए पंचरत्न लें उसको तांबे के एक कलश में डालकर ईशान्य कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने में स्थापित कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से वास्‍तुदोष समाप्‍त हो जाता है।

Related News