आपने आज तक भूत प्रेतों से जुडी कई कहानियां सुनी होगी। लेकिन बहुत से लोग भूतों के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं और इन बातों को नहीं मानते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हैरान करने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक महिला ने दावा किया है कि उसे एक भूत से प्यार हो गया है। ये भूत उस महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता है। उसे वह इंटेंस ऑर्गेज्म फील कराता है। वहीँ जब महिला अपने भूतहा प्रेमी को संबंध बनाने से मना करती हैं तो वह नाराज हो जाता हैं। इस दौरान होने वाली एक्साइटमेंट अब उसे कभी भी मार सकती है।


इंग्लैंड में रहने वाली 38 साल की ब्रोकर्डे ने अपनी लव स्टोरी के बारे में लोगों को बताया है। उसने बताया था कितूफानी रात में उसे उसका प्रेमी पहली बार मिला। ब्रोकर्डे ने बताया था एक रात जब वह सो रही थी तब उसके पास एडवर्डो नाम का एक भूत आया था। वो एक सिपाही था और करीब 35 साल की उम्र में ही उसकी मौत हो गई थी। वह उस से प्यार कर बैठी। तब से ही दोनों रोमांस करने लगे थे। ब्रोकर्डे का दावा है कि वो भूत से सेक्स करती है। लेकिन अब उनका प्यार भरा रिश्ता खौफनाक रूप ले रहा है।

ब्रोकर्डे का कहना है कि दोनों की रोमांटिक लाइफ अच्छी चल रही थी। लेकिन इन दिनों उनके बीच काफी टेंशन हो गई है। दरअसल, एडवर्डो द्वारा मिलने वाला ऑर्गेज्म ब्रोकर्डे के लिए एक्सट्रीम हो रहा है। इसे वो अब बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उसका कहना है कि ऐसे चरम सुख से उसकी मौत हो सकती है। ब्रोकर्डे का दावा है कि एडवर्डो का भूत ये सब जानते हुए जानबूझ कर ऐसा कर रहा है जिस से ब्रोकर्डे मर कर भूत बन जाए। लेकिन ब्रोकर्डे मरना नहीं चाहती है।

ब्रोकर्डे ने बताया कि जब भी एडवर्डो का मन होता है, वो उसके पास आ जाता है। ऐसे में उसका मन ना भी हो तब भी उसे उसके साथ संबंध बनाने पड़ते हैं। फिर एडवर्डो का भूत चला जाता है और लौट कर नहीं आता। इससे ब्रोकर्डे को काफी बुरा लगता है। उसने अपनी स्टोरी के बारे में बता कर लोगों से मदद मांगी है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना चाहिए। उसे एडवर्डो का छूना पसंद है लेकिन उससे मिलने वाले ऑर्गेज्म से उसे अपनी जान जाने का खतरा है। ऐसे में वो इन दिनों काफी परेशान है।

Related News