गरुड़ पुराण का काफी अधिक महत्व है और इसमें मरने के बाद की जिंदगी और उसके कर्मों के आधार पर उसे मिलने वाले अगले जन्म के बारे में भी जानकारी मिलती है। इसमें ये भी जिक्र है कि जब व्यक्ति के प्राण जाने वाले होते हैं तब वह कैसा महसूस करता है और उसे क्या क्या महसूस होता है।

1. गरुड़ पुराण के मुताबिक जब किसी का अंत समय नजदीक आ जाता है तो उसकी आंखों के सामने जीवन में किए गए कर्मों की मानो रील जैसी घूमने लगती है। उसे एक फ़ास्ट फारवर्ड रील में अपने अब तक के सारे कर्मों के बारे में पता चलता है। इस समय में व्यक्ति को पहले से अहसास होने लगता है कि उसने क्या सही और क्या गलत किया है।

2. गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु नजदीक आने पर व्यक्ति को पानी में, तेल या शीशे में अपनी परछाई विकृत दिखाई देने लगती है।

3. मृत्यु के नजदीक आने पर कुछ लोगों की आँखों की रौशनी भी धीरे धीरे जाने लगती है और उसे अपने आस पास के लोग भी दिखाई नहीं देते हैं।

4. गरुड़ पुराण के अनुसार अगर जिन लोगों के कर्म अच्छे हैं उन्हें दिव्य प्रकाश नजर आता है। उन्हें मृत्यु के समय ना तो दर्द होता है और न ही किसी चीज का भय होता है।

5.जो लोग मोह माया में फंसे होते हैं, उनके प्राणों को यमराज के दूत जबरन खींचते हैं। मरते समय व्यक्ति को प्राण छोड़ने में भी काफी दर्द होता है।

Related News