भारत को वर्ष 2020 में कोरोना महामारी, आर्थिक मंदी और चीन से टकराव के तिहरे संकट से जूझना पड़ा। 2021 से अब लोगों की काफी उम्मीदें हैं। लेकिन शनि-गुरु की महायुति तथा राहु के वृष राशि में गोचर के कारण वर्ष 2021 भी बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

इन स्थितियों में भारत के बड़े नेताओं की कुंडली में चल रही ग्रहों की दशा क्या कहती है। क्या आने वाले साल में देश की राजनीति करवट लेने वाली है। देखें 2021 में देश के वरिष्ठ नेताओं का कैसा रहेगा हाल जानिए ऐस्ट्रॉलजर सचिन मल्होत्रा से…

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए 2021
19 जून 1970 को पैदा हुए राहुल गांधी की कुंडली तुला लग्न की है। चन्द्रमा धनु राशि में स्थित है। राहु में राहु की कठिन विंशोत्तरी दशा में चल रहे राहुल गांधी को वर्तमान में ‘साढ़ेसाती’ से भी जूझना पड़ रहा है। चंद्रमा से दूसरे घर में तथा लग्न से चौथे घर में गोचर कर रहे शनि उनके परिवार, विशेषकर माता के स्वस्थ्य के लिए शुभ नही है। राहु-राहु-शुक्र की दशा में वर्ष 2021 के पहले 6 महीने राजनीतिक दृष्टिकोण से उनके लिए शुभ होंगे। प्रत्यंतर दशानाथ शुक्र दशम भाव में होकर राजनीति में कुछ सफलता का आश्वासन दे रहे हैं जिसके चलते इस वर्ष के मध्य में केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु आदि राज्यों में इनकी पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक होगा। किन्तु साल के अंत में कमज़ोर वर्ष कुंडली के चलते माता के स्वस्थ्य को लेकर चिंता रहेगी तथा इनके स्वयं के लिए किसी राजनीतिक मुकदमेबाजी या विवाद में फंसने का योग है।

Related News