लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ पौधे मौजूद है, जो हमारे नियमित कार्य में भी उपयोग होते हैं। दोस्तों कई पेड़ पौधों पर स्वादिष्ट फल भी लगते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे ऊंचे पपीते के पेड़ के बारे में बताने जा रहे है, जो अभी हाल ही में ब्राजील के एक फार्म हाउस में मिला है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ब्राजील के एक फार्म हाउस में 14. 55 मीटर यानी कि करीब 47 फीट ऊँचा पपीते का पेड़ मिला है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा पपीते का पेड़ माना जा रहा है। बता दे कि इस पेड़ को दुनिया का सबसे ऊंचा पपीते का पेड़ के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिल चुका है।

Related News