गुड़ का इस्तेमाल आप सभी ने एक खाद्य वास्तु के रूप में तो किया ही होगा। कई मिठाइयां बनाने के लिए भी गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस से जुड़े कई ऐसे ज्योतिषीय उपाय भी हैं जिनसे आप अपना जीवन ही बदल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन अचूक उपायों के बारे में।

* शीघ्र विवाह हेतु :

अगर विवाह नहीं हो पा रहा है या समस्याएं आ रही है तो गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोड़ी हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए। तथा इसके साथ ही थोड़ा सा गुड़ व चने की पीली दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता है।



* नौकरी प्राप्त करने हेतु :

जब आप नौकरी की तलाश में जा रहे हैं या आपको कहीं इंटरव्यू देने जाना है तो गाय को आटा और गुड़ खिलाकर जाएंगे तो सफलता मिलेगी।

* कर्ज मुक्ति हेतु :

आपको धन प्राप्ति के लिए अपने आहार में गुड़ को शामिल करना चाहिए। कहा जाता है कि थोड़ा थोड़ा गुड़ खाते रहने से धन की आवक बढ़ती है। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इस से आपको लाभ होगा।

* स्थाई संपत्ति हेतु :

अगर कई उपाय आजमाने के बाद भी खुद का घर नहीं बन रहा है तो प्रत्येक शुक्रवार को भूखे को भोजन कराएं, दूसरा किसी रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। तीसरा शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान करें। इस से आपको फायदा होगा।

Related News