अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दूध का गिलास गिरना अशुभ होता है और अब कुछ अपशगुन हो सकता है। कई बार होता है कि हमारे हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है, या फिर अक्सर ऐसा होता है कि हम दूध उबालने के लिए रखते हैं और दूध गैस उबलकर बह जाता है। दूध का गिरना या उबला क्यों अपशगुन माना जाता है , ऐसा क्यों होता है। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार दूध का गिलास गिरने या दूध के उबलने से क्या नुकसान होते है। आइए जानते है -

* दूध का गिलास गिरने से जुड़े वास्तु के अनुसार अपशगुन :

उबलता हुआ दूध अक्सर उफनकर गिर जाता है और हमारा किचन गंदा कर देता है, अगर आपके साथ बार बार ऐसा हो रहा है या फिर हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है तो इसे अपशगुन कहते हैं।

* ऐसी मान्यता है कि दूध गिरने से घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है।

* अगर बार बार दूध गिर रहा है तो घर में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना भी होती है।

* माना जाता है कि चंद्रमा कमजोर होने पर ऐसा होता है। दूध गिरने से घर में आर्थिक संकट भी आ सकता है।

Related News