अक्सर नेताओं को देखा गया है कि वह राजनीति के लिए अंधविश्वास रीति रिवाज के नाम पर पिछड़ी बातें करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा कहीं बाहर महिलाओं के प्रति कर आत्मक रवैया एवं पिछड़ापन भी नेताओं की भाषा में देखा गया है। लेकिन इस बार नजारा राजस्थान से कुछ उल्टा नजर आ रहा है।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने एक ऐसा बयान दिया जिसे लेकर हालांकि भारतीय जनता पार्टी और पर हमलावर हो रही है लेकिन उन्होंने एक बहुत ही पते की बात की है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज भी महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है लेकिन पति अपनी पत्नी के लिए कोई भी व्रत नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में इस तरह के कई अंधविश्वास फैले हुए हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मेघवाल ने शनिवार को कहा, "चीन में 80%..अमेरिका में 50% महिलाएं काम करती हैं..सलिए वे देश विज्ञान की दुनिया में जी रहे हैं।" उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य है कि आज भी हमारे यहां महिलाएं करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए छलनी देखती हैं।"
मैघवाल ने कहा कि यह अंधविश्वास है।

वही उनके इस बयान के बाद लगातार अब भारतीय जनता पार्टी और पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है।

Related News