हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य में नारियल का प्रयोग किया जाता है। गृह प्रवेश, विवाह और अन्य शुभ कार्यों में कलश पर नारियल रखा जाता है। कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है। नारियल को बहुत ही पवित्र माना जाता है लेकिन आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया होगा कि नारियल केवल पुरूष ही फोड़ते हैं महिलाओं को नारियल फोड़ने के लिए मना किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाएं नारियल क्यों नहीं तोड़ती हैं। चलिए जानते हैं।


नारियल फोड़ना बलि का प्रतीक माना जाता है, और परंपरागत रूप से नारियल को नई सृष्टि के सृजन का बीज माना गया है। नारियल को बीज का स्वरूप माना गया है और इसे प्रजनन से जोड़कर देखा जाता है।

महिलाओं को ही ईश्वर ने संतान को जन्म देने की शक्ति प्रदान की है इसलिए स्त्री को उत्पत्ति की कारक माना गया है, यही कारण है कि महिलाओं के लिए नारियल फोड़ना वर्जित कर्म माना गया है।

Related News