कई लोगों को अपनी किसी शारीरिक कमियों के कारण शर्मिंदा रहना पड़ता है। खास कर पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट्स को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं। अब इसी से जुड़ा एक चोकाने वाला सामने आया है। एक शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट की गहराई जानने के लिए उसमें USB केबल डाल ली जिससे उसकी जान पर बन आई।

मामला ब्रिटेन की राजधानी लंदन का है। इस शख्स को उस वक़्त अस्पताल में एडमिट कराया गया, जब USB केबल उसके प्राइवेट पार्ट में अटक गई। वह इसे माध्यम से अपने प्राइवेट पार्ट को मापने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान केबल अंदर फंस गई और लेने के देने पड़ गए। जब उसने इसे निकालने की कोशिश की तो वो उसने खुद को अंदर से जख्मी कर लिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा और स्थिति बिगड़ गई। जब काफी मशक्कत के बाद भी केबल नहीं निकली, तो उसने अपने माता-पिता को सहायता के लिए बुलाया।

घर वाले पहले उसे पास के अस्पताल में ले गए, किन्तु वहां से युवक को यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्पिटल लंदन में रेफर कर दिया गया। बड़े हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टरों को प्राइवेट पार्ट में चीरा लगाना पड़ा। युवक ने बताया कि वह ये जानने का प्रयास कर रहा था कि उसके प्राइवेट पार्ट की गहराई कितनी है। डॉक्टरों ने पीड़ित के भीतर से तार तो निकाल दी है, किन्तु उसे काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह प्रयोग जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Related News