आपने अक्सर हाइवे किनारे या अक्सर पेड़ों की कतार देखी होगी। अगर आपने गौर किया हो तो इन पर सफेद कलर भी पेंट हुआ होता है। लेकिन आपको पता है कि आखिर इन पर सफेद रंग क्यों होता है? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इसके पीछे भी विज्ञान है. पेड़ों को चूने से रंगने का कनेक्‍शन इनकी सुरक्षा से जुड़ा है।

वैज्ञानिक तौर पर पेड़ों को सफेद पेंट करने के कई कारण होते हैं। सफेद रंग में रंगने के लिए चुने का इस्तेमाल किया जाता है। चूने से पुताई करने से पेड़ के हर निचले हिस्‍से में चूना पहुंचता है। इससे पेड़ में कीड़े या दीमक नहीं लगते और पेड़ की उम्र में इजाफा होता है। चूना पेड़ की बाहरी लेयर को सुरक्षित बनाने का काम करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बाहरी लेयर पर चूने की पुताई होने पर इसकी छाल फटती या टूटती भी नहीं है।

कई पेड़ ऐसे होते हैं,जिन्हे ऊपर से काट दिया जाता है और फिर भी पूरे पेड़ को सफेद रंग से रंग दिया जाता है. इसके पीछे भी एक वैज्ञानिक कारण है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार इसके लिए इस्‍तेमाल होने वाला सफेद रंग सूरज की सीधी किरणों से डैमेज होने वाली नई कोपलों को बचाता है।

पेड़ों को सफेद रंग में रंगने का एक कारण ये भी है कि सफेद रंग में रंगे ये पेड़ स्‍ट्रीट लाइट न होने पर रास्‍ता बताने का काम भी करते हैं। अँधेरे रास्ते पर इस से ये पता चल जाता है कि रास्ता कितना बड़ा है।

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, पेड़ों को रंगने के लिए कभी भी ऑयल पेंट का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। इस से पेड़ों की ग्रोथ को नुकसान पहुँचता है।

Related News