देश भर में 24 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसके बाद रात में चंद्रोदय के बाद पूजा कर अपना व्रत खोलती है। इस दिन शादीशुदा महिलाऐं सोलह श्रृंगार भी करती है और सोलह श्रृंगार में सबसे जरूरी है मेहंदी। करवा चौथ की मेहंदी के लिए महिलाओं में बहुत उत्साह होता है। इस करवा चौथ अगर आप मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइंस ढूंढ रही हैं तो इन तस्वीरों से कुछ आइडिया ले सकती हैं।
अरेबिक, बेल और पारंपरिक हिना मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इन्हे लगवाने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इन्हें आप घर पर खुद भी लगा सकती हैं। अगर आपको हेवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं है तो आप ज्वैलरी डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। ये बेहद ही ट्रेंड में है।


मेहंदी में अरेबियन डिजाइन का ट्रेंड हमेशा फैशन में रहता है। ये सिंपल मेहंदी सभी को बेहद पसंद आती है। अगर आप अरेबियन डिजाइन की शौकीन हैं तो इस करवा चौध आप यह लेटेस्ट डिजाइन लगवा सकती हैं।

अपने साड़ी-लहंगे और ज्वैलरी के हिसाब से मेहंदी लगाना चाहती है तो आप फ्लोरल डिजाइन को चुन सकती है। ये हाथों पर बेहद ही खूबसूरत लगती है।

झालर मेहंदी डिजाइन भी बहुत हाथों पर बहुत अच्छी लगती है। ज्यादार महिलाओं की ये पहली पसंद है। इसे लगाना तो बेहद आसान है ही साथ ही इस से हाथ बेहद खूबसूरत भी नजर आते हैं।

करवा चौथ के लिए शेडेड मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। अगर आप पारंपरिक मेहंदी डिजाइन नहीं चुनना चाहती है तो शेडेड मेहंदी डिजाइन आपके लिए एकदम सही विकल्प है। महिलाओं को ये डिजाइन बहुत पसंद आती है क्योंकि रचने के बाद ये बहुत खूबसूरत लगती है।

Related News