अक्टूबर का महीना शुरू होते ही ये चर्चा तेज हो गई है कि करवा चौथ का त्यौहार कब मनाया जाएगा। इस दिन पत्नियां अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ये व्रत हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को होता है। इस साल करवा चौथका व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। इस व्रत से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी।

व्रत विधि
करवा चौथ वाले दिन सुबह 4 बजे उठकर घर की परंपरा के अनुसार सरगी ग्रहण करें। इसके बाद नाहा धो कर व्रत का संकल्प लें। दिन भर निर्जल व्रत रखें। शाम को सोलह श्रंगार करके तैयार हों। आपको शिव पार्वती के सामने दीपक जलाना है। भगवान को चंदन, रोली, पुष्प, अक्षत, नैवेद्य, श्रंगार का सामान आदि अर्पित करें और करवा चौथ की कथा पढ़ें।

इसके बाद आपको चंद्रमा को अर्घ्य देना है। पूजा समाप्त होने के बाद पति को टीका करें और मिठाई खिलाएं। उसके बाद उनके दोनों हाथों से पानी पी कर व्रत को समाप्त करें।

शुभ मुहूर्त
व्रत तिथि : 24 अक्टूबर 2021, दिन रविवार

चतुर्थी तिथि आरंभ : 24 अक्टूबर 2021 रविवार को सुबह 03 बजकर 01 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त : 25 अक्टूबर 2021 सोमवार को सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर

चंद्रोदय का समय : 8 बजकर 7 मिनट पर

Related News