दुनियाभर में लगभग 6,900 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन समय के साथ कई भाषाएं ऐसी हैं जो विलुप्त होती जा रही हैं और अस्तित्व ख़तम होने की कगार पर हैं। आज इस कड़ी में हम भी आपको एक ऐसी ही अनोखी भाषा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बोलने वाली पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही महिला हैं। हम बात कर रहे हैं अर्जेंटीना के एक द्वीप की मूल भाषा यघान के बारे में जो अब लगभग गायब हो चुकी है।

यघान भाषा को लेकर हैरान करने वाली बात ये है कि इसे बोलने वाला एक ही शख्स जीवित है, जो एक महिला है। बता दें कि यघान भाषा को अर्जेंटीना और चिली के बीच बसे टिएरा डेल फ्यूगो नामक द्वीप पर रहने वाले आदिवासी बोला करते थे। इस भाषा को संस्कृत से मिलता-जुलता माना जाता है। हालांकि, अब इसे बोलने वाली एकमात्र बुजुर्ग महिला है।

यघान भाषा के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए क्रिस्टिना को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। साल 2009 में चिली सरकार ने उन्हें Living Human Treasure की उपाधि दी। यह उपाधि उन लोगों को मिलती है, जिन्होंने कल्चर को सहेजने में बेहद बड़ी भूमिका निभाई हो।

Related News