प्रश्न 1: भारत में कुल कितने मुख्यमंत्री है ?
उत्तर: भारत में 29 राज्यों के साथ दो केंद्रशासित प्रदेशों (दिल्ली और पांडिचेरी) में मुख्यमंत्री के पद है, इस प्रकार भारत में कुल मिलाकर 31 मुख्यमंत्री है।

प्रश्न 2: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) का मुख्यालय कहाँ हैं?
उत्तर : बैंगलुरु

प्रश्न 3: मकड़ी का जाला किस से बना होता है?
उत्तर: प्रोटीन से

प्रश्न 4: किस नगर को एंपायर सिटी के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर: न्यूयॉर्क को

प्रश्न 5: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुल संपत्ति कितनी है?
उत्तर: प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से वर्ष 2018 के अनुसार जब पीएम मोदी की संपत्ति का आंकलन किया गया तो उनके पास करीब 2.28 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति थी। इस से पता चलता है कि उनकी संपत्ति में 75 लाख की बढ़ोतरी हुई है। उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा उनके द्वारा लिखी गई किताबों की बिक्री से आता है। पीएम मोदी की लिखी किताबों की बिक्री की कुल रॉयल्टी करीब 13 लाख की है।

Related News