हमें हर दिन किसी ना किसी बात से जुड़ा कोई सपना आता है। इनमे से कई सपने हमें याद रहते हैं और कई सपनों को हम भूल जाते हैं। लेकिन हर एक सपने का कोई ना कोई मतलब होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपनों का मतलब हमारे जीवन में होने वाले शुभ अशुभ से जुड़ा होता है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि यदि सपने में आपको कोई भगवान दिखाई देता है तो उसका कुछ ना कुछ मतलब होता है।

भगवान भोलेनाथ


भगवान शिव शंकर को अपने सपने में देखा सच में अद्भुत होता है। अगर आपको भगवान शिव सपने में दिखाई दिए हैं तो इसका मतलब है कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है। अगर आपको कभी सपने में भोलेनाथ दिखें तो सुबह सूर्य उदय से पूर्व उठकर स्नान करके भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर उनकी आराधना करें और उन्हें धन्यवाद दें।

भगवान कृष्ण


यदि आपको सपने में श्रीकृष्ण दिखाई देते हैं तो आपके जीवन से सभी तरह की मुसीबतें खत्म होने वाली है। यदि आप अभी तक कुंवारे हैं और किसी जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो इसका अर्थ ये भी है कि शीघ्र ही आपको आपकी इच्छा का जीवनसाथी मिलने वाला है।

दुर्गा माता


माँ दुर्गा के दर्शन पाना बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है और आप उन्नति के मार्ग पर बढ़ते जाएंगे।

Related News