लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों मांसाहारी लोग कई तरह के कबाब खाने के शौकीन होते हैं। हम आपको बता दें कि आप वेजिटेरियन तरीके से भी कबाब बना कर घर पर खा सकते हैं। आज हम आपको अखरोट के कबाब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसको वेजिटेरियन लोग घर पर आसानी से बना कर खा सकते हैं। दोस्तों घर पर लजीज अखरोट के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आप पैन या कढ़ाई में गर्म तेल करके अखरोट, गाजर और नमक डालकर भून ले। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और आलू मिलाकर ठंडा कर ले। अब इस पूरे मिश्रण और चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला व हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब पूरे मिश्रण में अखरोट का पाउडर और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर इसे करीब 15 मिनट फ्रिज में रखने के बाद कबाब का आकार देकर गर्म तेल में डीप फ्राई कर ले। लो दोस्तो तैयार है आपके गरमा गरम और लजीज अखरोट के कबाब। अब आप इसे टोमेटो के चमिया अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोस सकते हैं।

Related News