मनी प्लांट का पौधा बहुत से लोग अपने घर या दफ्तर में लगाते हैं। कहा जाता है कि इसे अगर घर में लगाया जाए तो पैसे को आकर्षित करता है।इसके अलावा इसे घर में लगाने से सुख शांति और समृद्धि आती है।

लेकिन इसे लगाने के साथ आपको कुछ नियमों का पालन करना है वरना ये पौधा सकारात्मकता के बजाय आपके घर में नकारात्मकता ला सकता है। इन्ही के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

मनी प्लांट को उत्तरी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशा नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा के प्रतिनिधी बृहस्पति है। इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से आप पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

मनीप्लान्ट का पौधा दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ये दिशा गणेश और शुक्र की दिशा होती है। इसलिए इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर नही लगाना चाहिए, इसे घर के अंदर लगाना उचित है।

अगर सिक्‍के को मनी प्‍लांट के गमले में रखा जाए तो इसका असर उतना ही तेजी से होता है। इसके अलावा अगर आपके मनी प्‍लांट के पत्‍ते मुरझा गए हैं या फिर सुख गए हैं उन्‍हें छाटकर वापस उसी गमले में डाल दें।

Related News