सभी चाहते हैं कि उनका जीवन खुशियों से भरा रहे। उन्हें कभी किसी तरह की कोई कमी ना हो। इसके लिए आपको अपने घर में कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इन वास्तु टिप्स को अपना कर आप जीवन में खुशियां ही खुशियां पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

घर-दुकान का मेन गेट
अगर आप चाहते है कि आपके घर में भी लक्ष्मी जी का वास हो तो दरवाजे पर ऊं, स्वस्तिक या श्री का निशान बनाएं। इस से सैभाग्य मिलेगा।

घर लाए लाफिंग बुद्धा
किस्मत चमकाने का एक और आसान उपाय है लाफिंग बुद्धा। घर की उत्तर पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति या तस्वीर लगाने से कई लाभ मिलते हैं।

लगाएं इनमें से कोई 1 पौधा
अपने घर या दुकान में मनी प्लांट, बैम्बू या तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करना दुर्भाग्य खत्म करने में मदद करता है और शुभ अवसरों को बढ़ाता है।

घर में रखें एक्वेरियम
घर में आपको एक्वेरियम भी रखना चाहिए। एक्वेरियम को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही रखे क्योंकि एक्वेरियम को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ होता है। इसमें कुछ गोल्डन यानि सुनहरे रंग की मछलियां और एक काले रंग की मछली रखनी चाहिए।

मंदिर
आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपके घर का मंदिर किचन या बाथरुम के पास नहीं होना चाहिए। वास्तु अनुसार मंदिर पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है।

Related News