हमारे घर के हर एक चीज के लिए वास्तु बेहद ही मांयने रखता है। घर में पेड़ पौधे लगाने से पहले भी वास्तु का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस से घर में सकारात्मकता आती है लेकिन अगर ध्यान ना रखा जाए तो घर में कलह और लड़ाई झगड़े का माहौल रहता है और हमेशा नकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में कौनसे पेड़-पौधे शुभ होते हैं।

घर में केले का पेड़ लगाना बेहद ही लकी होता है। केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके पास यदि तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

अशोक के पेड़ को घर में लगाने से प्रसन्नता आती है। यह घर के सदस्यों के बीच प्रेम को बढ़ाता है इसलिए इसे घर में जरूर लगाएं।

फेंगुशुई के अनुसार, घर के अंदर आपको बोन्साई का पौधा लगाना चाहिए। आप घर के अंदर या बाहर बांस का पेड़ भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शमी का पेड़ घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है। इसके बाद आपको इसके सामने दीपक जलाना चाहिए जिस से शनि के प्रकोप दूर रहेंगे।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। घर में यदि किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा है, तो तुलसी का पौधा उसे नष्ट करता है।

Related News