यह फ्लाईट अमेरिका के उटाह से होनोलूलू की ओर जा रही थी। इस महिला का नाम लावीनिया मूंगा है। वो अपने परिवार के साथ सुबह फ्लाइट में बैठी थीं।

जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी कि कुछ समय बाद लावीनिया को लेबर पैन होने लगी। जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट्स ने लावीनिया की मदद की, और थोड़ी ही देर में उन्होंने एक प्रीमेच्योर बेटे को जन्म दिया। दरअसल, इस बच्चे का जन्म सातवें महीनें में हो गया।

डॉ. ग्लेन और लेनी बैमफिल्ड अमांदा बीडींग और मीमी हू इस समय वहां थे। उनके पास हालांकि कोई स्पेशल इक्विपमेंट नहीं थे। लेकिन उन्होंने जूते के फीते से ही बच्चे को मां की नाभि से अलग किया। और स्मार्टवॉच की मदद से उन्होंने बेबी के दिल की धड़कन चेक की। जिस दौरान उन्होंने पाया कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Related News