हर घर में मंदिर जरूर होता है और इस से घर में सकारात्मकता आती है। लेकिन पूजाघर से जुड़ी कई चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु में पूजास्थल से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं अन्यथा यह आपके घर की सुख-समृद्धि व शांति छिनने का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको उन्ही बारे में बताने जा रहे हैं।

जब फूल सूख जाते हैं तो इन्हे पूजास्थल से हटा देना चाहिए। असल में, सूखे व खराब फूलों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में इसके पूजाघर में होने से वास्तुदोष पैदा हो सकता है। इसके अलावा ये आर्थिक तंगी का कारण बनती है।


पूजा घर में अपने पूर्वजों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु के अनुसार, पूजा घर में कभी भी बड़ी साइज की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। पूजास्थल पर हमेशा भगवान जी की तस्वीर या छोटी मूर्तियां रखें। मंदिर में 1 से अधिक शंख रखने की भी गलती ना करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

वन करवाने के बाद उसकी बची सामग्री पूजास्थल में रखना अशुभ होता है। इसकी जगह पर आप इसे बहते जल में बहा सकते हैं।

बहुत से लोग रसोईघर में छोटा सा मंदिर बना लेते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता फैलने के साथ परेशानियां पैदा हो सकती है।

Related News