इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही महत्वपूर्ण कदम माना गया है इस पौधे की नियमित रूप से पूजा की जाती है यदि आप तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। लेकिन तुलसी का पौधा घर में लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसे सही दिशा में ही लगाएं वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को लगाने के लिए घर की उत्तर पूर्व दिशा उचित मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के अलावा ऐसे भी कई पौधे बताए गए हैं जिनको अगर आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर में पॉजिटिविटी के साथ-साथ धन की भी कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से -

1. घर में लगाए शमी का पौधा :

शमी के पौधे को घर में लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है यदि आप नियमित रूप से शमी के पौधे की पूजा करते हैं तो आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और घर में सुख शांति रहेगी वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि तुलसी के पौधे के साथ शमी का पौधा लगाया जाए तो इसके फायदे कई गुना मिलते हैं। शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है।

2. घर में लगाएं केले का पौधा :

केले के पेड़ को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। केले के पेड़ घर में लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में केले के पौधे और तुलसी के पौधे को एक साथ लगाना शुभ नहीं होता इसलिए घर में हमेशा मुख्य द्वार पर बाई तरफ तुलसी का पौधा और दाएं तरफ केले का पौधा लगाएं।

3. घर में लगाएं चंपा का पौधा :

वास्तु शास्त्र के मुताबिक चंपा के पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे को अगर घर में लगा लिया जाए, तो परिवार में कलह नहीं होता है और चारों तरफ से लाभ मिलता है। इस पौधे को घर के उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधे को घर के उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

Related News