भगवान श्रीकृष्ण की मोरपंख बेहद ही प्रिय है। वे हमेशा मोर पंख को अपने सर पर विराजमान रखते हैं। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में भी मोरपंख शुभता का प्रतीक माना गया है। इससे जुड़े छोटे-छोटे वास्तु टिप्स आप घर के लिए आजमा सकते हैं।

खुशनुमा माहौल और सकारात्मक ऊर्जा

अगर आप अपने घर के मंदिर में मोरपंख व बांसुरी रखेंगे तो इस से प्रेम भाव बढ़ता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है परिवार में सकारात्मक व शांतिमय माहौल बना रहता है।

मुख्य द्वार पर गणेशजी के साथ मोर पंख रखने से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं । इस से घर में सकारात्मकता आती है। मोर पंख मुख्य द्वार में रखने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

अगर बच्चों को रात में डर लगता है या बुरे सपने आते हैं तो उन्हके तकिए के नीचे मोर पंख रख देना चहिए। इससे बच्चे को किसी की बुरी नजर भी नहीं लगती।

मोरपंख को फ्रेम करवा कर दीवार पर लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

राहुदोष को दूर करेगा

मोरपंख के साथ 21 बार ग्रह मंत्र बोलकर उसपर जल के छींटे मारें। अब मोर के पंख को किसी ऐसी जगह रखे दें जहां किसी की नजर उसपर पड़ती रहे। इससे राहुदोष दूर होगा और जिंदगी में सब मंगलमय होगा।

Related News