इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में मछलियों को बहुत ही शुभ माना गया है। इस जीव के घर में होने से धन और सुख-समृद्धि का इजाफा होता है। वहीं व्यक्ति का तनाव भी दूर होता है। मछलियों के घर में होने से निगेटिविटी समाप्त होती है।

आज आपको जानकारी देेने जा रहे हैं कि घर में कौनसी मछली रखना बहुत ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुनहरी मछली रखना शुभ रहता है। इस मछली के कारण घर का सौभाग्य बढ़ता है।

वास्तु शास्त्र में इस मछली को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाली माना गया है। इस मछली के कारण व्यक्ति के जीवन में भी सोने-सी चमक आती है। इसी कारण बहुत से घरों में सुनहरी मछली देखने को मिल जाती है।

Related News