हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का एक अलग महत्व हैं और अगर हम बात करें मोर पंख की तो वास्तुशास्त्र में इस बहुत बड़ा महत्व है। अगर पंडितों की माने तो घर में रखा मोर पंख सकारात्मक उर्जा लाता हैं और पैसों की वर्षा करता हैं और शुभता का प्रतिक होता हैं, लेकिन मोर पंख को घर में वास्तु के अनुसार रखना चाहिए, वरना ये दरिदता और गरिबी ला सकता हैं, आज हम इस लेख के माध्यम से घर में मोर पंख किस स्थान पर रखा जाना चाहिए इस बारें में बताएंगे-

Google

मोर पंख से जुड़े लाभ:

वैवाहिक जीवन:

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में दो मोर पंख रखने से वैवाहिक जीवन में कलह दूर होते हैं, ऐसा करने से पति पत्नी के बीच प्यार और गलतफहमी दूर होती हैं।

Google

वास्तु दोषों का निवारण:

जिन घरों में वास्तु दोष होता है वो लोग सोमवार के दिन आठ मोर पंख लेकर उन्हें नीचे एक साथ बांध लें और 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए घर के उत्तर या पूर्व दिशा के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।

खुशी और शांति को बढ़ावा देना:

लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर सात मोर पंखों का गुच्छा रखने से घर में सुख और शांति आती है।

राहु दोष निवारण:

राहु दोष से पीड़ित घरों या व्यक्तियों के लिए उपाय है कि वो घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में मोर पंख रखें जिससे राहु दोष से जुड़ी समस्याएं कम हो जाएगी और धन का आगमन होगा।

Google

याददाश्त बढ़ाना:

ज्ञान की देवी सरस्वती की कृपा पाने के लिए बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास एक या दो मोर पंख रखने से उनकी एकाग्रता और याददाश्त में वृद्धि हो सकती है।

वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना:

आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को तिजोरी के अंदर, विशेषकर दक्षिण दिशा में मोर पंख रखने से लाभ हो सकता है। माना जाता है कि यह प्रथा धन को आकर्षित करती है और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करती है।

Related News