वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे साथ होने वाली हर चीज हमारे ऊपर कोई न कोई प्रभाव डालती है। उदाहरण के तौर पर- हमारे हाथ से कोई सामान गिर जाए या फिर कुछ टूट जाए आदि। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके गिरने से हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

तेल का गिरना: अगर कभी इस्तेमाल करते करते तेल हाथ से छूट कर फर्श पर गिर जाए तो यह वास्तुदोष का कारण होता है। अगर ऐसा होता है कि इससे व्यक्ति कार्यों में विघ्न आता है।

दूध का गिरना: दूध का उबल कर गिरना भी वास्तु दोष का कारण हो सकता है। अगर ऐसा बार बार हो रहा है तो वास्तु के अनुसार, अगर घर में नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है।

काली मिर्च का बिखरना: अगर आपके हाथ से काली मिर्च गिकर बिखर जाती है तो आपके संबंधों में विच्‍छेद की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही यह नकारात्‍मकता को भी बढ़ावा देता है। साथ ही बहस में भी व्यक्ति पड़ जाता है।

सिंदूर बिखरना: अगर सिंदूर लगाते समय जमीन पर गिर जाए तो यह अशुभ होता है। ऐसे में आपको अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करनी चाहिए। इसके लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

Related News