वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वृक्ष लगाना शुभ फल देता है। वास्तु के अनुसार हर चीज के रखरखाव की एक दिशा होती है। घर का बगीचा भी वास्तु के अनुसार ही होना चाहिए।

घर में बगीचा बनाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। दक्षिण और पश्चिम दिशा बगीचे के लिए अच्छी नहीं होती है। लेकिन, अगर आपके पास कोई विकल्प नहीं है तो पौधों को गमलों में लगाया जा सकता है।

उत्तर दिशा का बगीचा करियर के नए अवसर और समृद्धि देता है। यदि उत्तर दिशा में बगीचे में तुलसी का पौधा लगाया जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में बने बगीचे में कभी भी कैक्टस का पौधा न लगाएं। अगर आपको पानी का फव्वारा पसंद है, तो आप इसे उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

यदि बगीचे में आप फलदार पौधे लगाना चाहते हैं तो उन्हें पूर्व दिशा में लगाएं। इन्हे आपको पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा छोटे पौधों को गमले में लगा सकते हैं। लाल या गुलाबी रंग के गमलों को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में या दक्षिण पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। पूर्व दिशा में भी उत्तर की तरह बड़े पौधे को लगाने से बचें।

Related News