वास्तु शास्त्र के अनुसार आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि मंदिर में किस प्रकार की भगवान की मूर्तियां रखनी चाहिए। इस से आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है इसलिए इन्हे जान लेना जरूरी है।

भगवान की मूर्ति को कभी भी मंदिर में या घर के किसी अन्य स्थान पर इस प्रकार नहीं रखना चाहिए कि उसका उसकी पीठ हमें दिखाई दे। मूर्ति सामने से दिखाई देनी चाहिए।


भगवान की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। पूजा घर में कभी भी गणेश जी की दो से अधिक मूर्ति या फोटो न लगाएं। नहीं तो शुभ नहीं होता। घर में दो अलग-अलग जगहों पर एक भगवान की दो तस्वीरें हो सकती हैं।

इसके अलावा मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, जो युद्ध की मुद्रा में हो, जिसमें भगवान का रूप क्रोध में हो। भगवान की मूर्तियों को हमेशा कोमल, सुंदर और धन्य मुद्रा में स्थापित करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है। खंडित मूर्तियों को तुरंत विसर्जित करें।

Related News