वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है, वहां हर चीज रखने की सही जगह बताई गई है, साथ ही ये भी बताया गया है कि कौन सी चीजें कहां नहीं रखनी चाहिए। इसी तरह डस्टबिन रखने की भी जगह है, अगर इसे सही जगह रखें तो सोई किस्मत जाग जाएगी और मां लक्ष्मी मेहरबान होंगी। यदि कूड़ेदान सही जगह न रखा जाए तो घर के सदस्यों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि घर में डस्टबिन को किस जगह पर रखना चाहिए और किस जगह पर नहीं आइए जानते हैं विस्तार से -

* इन जगहों पर भूलकर भी ना रखे डस्टबिन :

1. दक्षिण-पूर्व दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए, इससे धन हानि होती है। वहीं पैसा नहीं रुकता है। कर्ज भी बढ़ सकता है।

2. घर की उत्तर या पूर्व दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तरक्की रुक सकती है और नए अवसर नहीं मिलेंगे।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी कूड़ादान नॉर्थ-ईस्ट दिशा यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा ईशान कोण के नाम से जानी जाती है और इस दिशा में देवताओं का वास होता है। इस दिशा में कूड़ादान रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर के लोगों को तनाव हो सकता है।

* वास्तु के अनुसार डस्टबिन रखने की सही जगह :

अगर इन दिशाओं में आप डस्टबिन रखते हैं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, मां लक्ष्मी की कृपा रहती है और सोई हुई किस्मत जाग सकती है। घर में डस्टबिन रखने की सही दिशा है दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम। उत्तर पश्चिम दिशा में भी आप डस्टबिन रख सकते हैं।

Related News