PC: tv9hindi

क्रिसमस जल्दी ही आ रहा है और पूरी दुनिया में लोग इसे धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। क्रिसमस का त्योहार किसी भी घर के बिना क्रिसमस ट्री के अधूरा है, क्योंकि Christmas पर क्रिसमस ट्री को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। क्रिसमस ट्री घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और त्योहार के माहौल को और भी रंगीन बनाता है।

वास्तु के नियमों के अनुसार, हर चीज को रखने के लिए एक सही दिशा या स्थान होता है, और क्रिसमस ट्री को लगाने के लिए भी एक निश्चित दिशा होती है। क्रिसमस ट्री को सही दिशा में रखने से घर की सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

किस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री?

वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मकता और शांति का वातावरण बना रहता है। अगर उत्तर दिशा में ट्री नहीं रखा जा सकता है, तो उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, या दक्षिणपूर्व दिशा में भी इसे स्थापित किया जा सकता है।

PC: HerZindagi

इन रंगों की लाइट्स से सजाएं क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लोग बहुत से रंगीन लाइट्स का उपयोग करते हैं। वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाल और पीले रंग की लाइट्स का चयन करना शुभ होता है।

PC: Zee Business

इन जगहों पर नहीं रखना चाहिए क्रिसमस ट्री

वास्तु के अनुसार, कुछ जगहें हैं जहां Christmas Tree को रखना उचित नहीं होता है, जैसे कि घर के मेन गेट के सामने, गंदे स्थानों पर, या किसी खंभे के पास। इन जगहों पर क्रिसमस ट्री रखने से घर में नकारात्मकता आ सकती है।

Related News