भगवान का साथ मिल जाए तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता। वास्तु शास्त्र का सभी के जीवन में काफी महत्व होता है। यदि आप इसके मुताबिक कार्य नहीं करते हैं तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। और भगवान को भी वास्तु शास्त्र के मुताबिक ही मनाना पड़ता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले देवी-देवता की पूजा की जाती है। उनकी आरती करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। हिंदू धर्म में पूजा करने के भी कई तरीके हैं और सब अपने-अपने हिसाब से पूजा करते हैं। पूजा करने के सभी तरीको में जो एक बात समान होती है वो है पूजा में जलाए जाने वाला दीपक। जी हां बिना दीपक के किसी भी तरह से आरती नही की जा सकती है। हम घर में सुख-शांति के लिए आरती वाली थाली को पूरे घर में घूमाते हैं। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष भी खत्म होते है। लेकिन अक्सर लोग दीपक जलाते वक्त कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिसका सीधा असर घर के धन पर होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है पूजा के दौरान दीपक जलाए समय किन - किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है -

* मंदिर में दीपक जलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान :

1. यदि आप सुबह-शाम घर में दीपक जलाते हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि घी वाले दीपक के लिए सफेद रुई की बाती का इस्तेमाल करें और तेल वाले दीपक के लिए कलावा से बाती बनाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये तरीका ही सही माना गया है।

2. अपने घर को गंगाजल से बीच-बीच में शुद्ध करना न भूलें साथ ही रोजाना सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं शाम होते ही अपने घर के मुख्य द्वार पर भी रोज एक दीपक जलाकर रखे। थोड़े से चवाल बिछाकर उसपर दीपक का स्थान बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं।

3. यदि आप रोजाना पूजा करते हैं तो आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप हमेशा सही आकृति वाले दीपक का इस्तेमाल करें। पूजा-पाठ शुरु करने से पहले ये भी जांच लें कि वह अच्छे साफ तो है। यदि आप अपने दीपक को अच्छे से साप नहीं करते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता आती है।

Related News