हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में भगवान लक्ष्मीनारायण का वास होता है। वहीं वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि लेकर आता है। यही कारण है कि इस पौधे को लोग अपने घर-आंगन में लगाते हैं और नियमित रूप से इसकी पूजा करते हैं। इसके साथ ही घर में सुबह तुलसी को जल अर्पित भी किया जाता है और शाम के समय इसके नीचे दीपक जलाया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

लेकिन क्या आप जानते है वास्तु में तुलसी के दो प्रकार बताए गए हैं- एक रामा तुलसी (Rama Tulsi) और दूसरी श्यामा तुलसी (Shyama Tulsi) ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में कौन सा तुलसी का पौधा लगाना मंगलकारी होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए कोनसी तुलसी लाभकारी होती है। और इसे लगाने के लिए कौनसा दिन उचित होता है। आइए जानते है विस्तार से -

* श्यामा तुलसी :

श्यामा तुलसी को कृष्ण तुलसी (Krishna tulsi) के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस तुलसी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है, क्योंकि इसकी पत्तियां श्रीकृष्ण के रंग के समान होती हैं। श्यामा तुलसी (Shyama Tulsi) की पत्तियां श्याम रंग या फिर बैंगनी रंग की होती हैं। इसी वजह से इसे श्यामा तुलसी कहते हैं। इसके अलावा आयुर्वेद में भी इस तुलसी का बड़ा महत्व है।

* रामा तुलसी :

वास्तु कहता है कि आप इन दोनों में से किसी एक को भी अपने घर में लगा सकते हैं। आपको बता दें कि जिस तुलसी की पत्तियां हरी होती हैं, उसे उज्ज्वल या रामा तुलसी (Rama Tulsi) के नाम से जाना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। इसके पत्ते हल्के मीठे होते हैं साथ ही इसकी पत्तियों का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

* घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए इस दिन का करें चयन :

धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, श्यामा या रामा तुलसी कार्तिक मास के किसी भी गुरुवार के दिन लगानी चाहिए। इस दिन लगाना सबसे शुभ और मंगलकारी माना गया है।

Related News