pc: abplive

अगर आप किसी को कुछ गिफ्ट करने की सोच हैं तो आज के आधुनिक युग में वास्तु से जुड़ी ये तीन खास चीजें किसी को उपहार में देना बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार अगर आप किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो उन्हें भगवान गणेश की पीतल की मूर्ति दे सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है। इस से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

वास्तु में क्रिस्टल को बहुत ही शानदार माना जाता है। अगर आप किसी को उपहार देना चाहते हैं तो क्रिस्टल कमल का फूल दे सकते हैं। इसे आप अपने लिविंग रूम में रख सकते हैं। इसे ईशान कोण में रखें। यह अपनी सकारात्मक ऊर्जा से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाता है। साथ ही आपका दिमाग भी स्थिर रहता है।

pc: TV9 Bharatvarsh

उपहार के रूप में आप किसी को वास्तु यंत्र भी दे सकते हैं। इसे आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं. वास्तु यंत्र आपके घर से वास्तु दोष दूर करता है। साथ ही इसे घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

वास्तु यंत्र को आप उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लटका सकते हैं। इस तरह आप हर काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Related News