लाइफस्टाइल डेस्क। जाने अनजाने में कई बार हमारे साथ दुर्घटना हो जाती है। कई बार घाव गहरा होता है, जिस वजह से ना चाहते हुए भी हमें टांके लगवाने पडते हैं। दोस्तों समय के साथ-साथ घाव भर जाता है लेकिन टांके का निशान दिखाई देने लगता है। अगर यह निशान चेहरे पर है तो कई बार हमें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। आज हम आपको टांके के निशान हटाने के घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों टांके के निशान जड़ से समाप्त करने के लिए आप आंवले के पाउडर में जैतून तेल को मिलाकर रोज विचारों वाले स्थान पर लगाकर करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से धो ले। नियमित तौर पर इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने पर टांके के निशान धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।

2.टांके के निशान से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस को रुई की सहायता से रोज निशान वाली जगह पर लगाए और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो ले, धीरे-धीरे टांके के निशान समाप्त हो जाएंगे।

3.आयुर्वेद के अनुसार नियमित रूप से प्याज का रस टांके के निशान पर लगाने पर टांके के निशान धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं।

Related News