अगर आप अपने भाग्य को बदलना चाहते हैं तो उसके लिए आपका कर्म सबसे ज्यादा मायने रखता है और आपका कर्म ही सब कुछ बदल सकता है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए आपको उसी तरह के कर्म करने चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपनी राशि के हिसाब से क्या दान करना चाहिए जिस से आपकी किस्मत बदल सकती है।

मेष - मेष राशि वाले जातकों को मंगलवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है।

वृष - वृष राशि वालों को शुक्रवार के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। इस से जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

मिथुन - मिथुन राशि वालों को बुधवार को हरे रंग की मूंग की दाल करनी चाहिए। इस से अगर वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही होती है तो दूर होती है और भाग्य चमकता है।

कर्क - सोमवार के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह - बुधवार के दिन गेहूं का दान करना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस से मान सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

कन्या - बुधवार के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला - शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। इस से उनके जीवन से उनके बुरा चाहने वालों का नाश होगा।

धनु - गुरुवार के दिन किसी मंदिर में चने की दाल अवश्य दान करें। इस से जीवन में आपको सारी खुशियां मिलेगी।

मकर - मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन कंबल का दान करना चाहिए । ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

कुंभ -कुंभ राशि वालों को शनिवार के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। इस से उनका बिजनेस दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।

मीन - गुरुवार के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।

Related News