यूपी में प्रतापगढ़ में एक छात्रा को एग्जाम में ना बैठने के बाद उसने जो हंगामा किया उसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये छात्र बीएड एग्जाम देने कॉलेज पहुंची थी। लेकिन अटेंडेंस कम होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया। इस से नाराज होकर वो कॉलेज के सामने लेट गई।

एक दिन में 35 किलो तक खाना खा जाता था ये बादशाह, जानिए नाम

उसे वहां से हटाया गया तो उसने कॉलेज प्रशासन को जमकर बुरा भला कहा और वहां से सीधे थाने जाकर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ रिपोर्ट कर दी। उसके वहां लेटने से लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई।

कभी राहुल गांधी से जुड़ा था नाम, अब 21 नवबंर को शादी करने जा रही अदिति सिंह

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इलाहाबाद (Allahabad) के पेंगहट पुल की रहने वाली अंजू सिंह का अटेंडेंस उतना नहीं है जो मानक को पूरा करता है और इसलिये वह परिक्षा में नहीं बैठ पाएंगी। लेकिन इस से उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

खुद को रोके जाने के बाद उसने कॉलेज के गेट के सामने लेटने का फैसला किया। कॉलेज प्रशासन ने उसे समझाने की कोशिश की। अंजू का कहना था कि उसका घर कॉलेज से बहुत दूर है इसलिए उसकी अटेंडेंस पूरी नहीं है और दूसरी ओर उसका सिलेबस अंग्रेजी में था लेकिन कॉलेज में कोई अंग्रेजी टीचर नहीं था। उधर कॉलेज प्रशासन का दावा था कि उसकी ओर से अंजू से संपर्क करने की कोशिश कई बार की गयी, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

Related News