इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्वी तट पर स्थित विशाखापटनम जिला भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज आपको यहां की अरकू घाटी की अनंतगिरी पहाडिय़ों में स्थित बोर्रा गुफाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप खुद हैरान रह जाएंगे।

इन्हें प्रकृति की सबसे अद्भुद संरचनाओं में से एक माना जाता है। ये देश की सबसे बड़ी गुफाएं हैं, जो लगभग 705 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये चूना पत्थर की संरचनाएं 80 मीटर की गहराई तक फैली हुई हैं। इसे देश की सबसे गहरी गुफा माना जाता है। यहां पर सूर्य का प्रकाश और अंधेरे का संयोजन गहराई में एक अद्भुद दृश्य दिखाता है।

ये दृश्य देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको एक बार इन गुफाओं को जरूर ही देखना चाहिए। यहां पर जाने से आपकी यात्रा यादगार साबित होगी। आप आज ही यहां पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लें।

PC: thehometravels

Related News