इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको फलाहारी चूरमा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आप व्रत में भी ले सकते हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
500 ग्राम सिंघाड़ा आटा
500 ग्राम राजगिरा आटा
600 ग्राम गुड़
2 खोपरे का गोला कसा हुआ
2 बड़ा चम्मच घी (मोयन)
100-100 ग्राम गोंद और बादाम बारीक कटी
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
200 ग्राम घी
चांदी का वर्क, किशमिश, बादाम और काजू

इस प्रकार से बना लें चूरमा:
- एक बर्तन में राजगिरे और सिंघाडे के आटे को मिलाकर इसे घी का मोयन डालकर ठंडे पानी से आटा गूंथ लें।
- अब कड़ाही में घी गर्म कर इसमें आटे के मुठिए बनाकर इन्हें धीमी आंच पर तलें।

-अब इन्हें ठंडे कर मिक्सी में पीस लें।
-वहीं घी में गोंद के फूले तल लें।
- अब घी में गुड़ को धीमी आंच पर गर्म कर लें।
- अब आप इसमें पिसा हुआ मुठिए का मिश्रण मिलाकर इसमें इलायची, गोंद के फूले, खोपरा बूरा और बादाम की कतरन डाल लें।
-अब आप ड्राई फू्रट्स डालकर इसे चांदी के वर्क से सजा लें।
-अब आपका चूरमा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News