इंटरनेट डेस्क। ऑरेंज हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑरेंज जूस या इसका छिलका हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। आप इसका फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में ये फेस पैक त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

इसे बनाने के लिए आप संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। छिलकों के पाउडर के अलावा आप इसके जूस का भी फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकते हैं। आप संतरे के छिलके के पाउडर में शहद की कुछ बूंदें, जौ का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को आप चेहरे पर हल्का सूखने तक लगा लें।

इसके बाद चेहरा धो लें। चेहरा पोंछने के बाद मॉयश्चराइजर क्रीम भी आप लगा लें। इसका उपयोग करने से चेहरे का रूखापन गायब हो जाएगा और चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। आपको आप ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए।

PC: abplive, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News