इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मैकलोडगंज एक बहुत ही शानदार जगह है। अगर आपका नए साल के मौके पर कही पर घूमने का प्लान हैं तो यहां पर जा सकते हैं। जहां की यात्रा पर्यटकों को एक शानदार अनुभव देती है। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेने का मौका मिलेगा।

यहां पर आपको त्रियुंड से धौलाधार पर्वतमाला का शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ यहां पर कैम्पिंग करने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। यहां पर हर समय घूमने के हिसाब से मौसम शानदार रहता है।

मैकलोडगंज में आपको कांगड़ा किला, भागसूनाथ मंदिर, भागसू जलप्रपात, नामग्याल मठ, दलाई लामा मंदिर परिसर, एचपीसीए स्टेडियम, कांगड़ा घाटी के चाय बागान और त्रिउंड ट्रेक पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। आप बार-बार यहां पर आना पसंद करेंगे।

PC: herzindagi

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News