इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी राजस्थानी पपरा का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको ये स्वादिष्ट डिश घर पर ही बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस डिश को आप चावलों से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है।

आवश्यक सामग्री:
चावल - 2 कटोरी
चना दाल - 1 कटोरी से कम
जीरा - 1 छोटा चम्मच
हरी धनिया - 2 बड़ा चम्मच
नमक - सवादानुसार
लहसुन - 10 कली
हरी मिर्च - 5 नग
घी - सेंकने के लिए

इस विधि से बना लेें आप:
- सबसे पहले चावल और चने की दाल को मिलाकर छह घंटे के लिए भिगो दें।
- अब चावल-दाल को लहसुन और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें।
- अब इसमें नमक, जीरा और धानिया मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब तवा गर्म कर इस पर थोड़ा सा घी फैलाकर मिश्रण चारों ओर गोलाई में फैला दें।
- इसे घी लगाकर दोनों ओर से सेंक लें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट राजस्थानी पपरा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News