इंटरनेट डेस्क। अगर आप नए साल के मौके पर बर्फबारी का आनंद लेने का प्लान बना रहे हैं तो धनोल्टी हिल स्टेशन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। उत्तराखंड की ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। सर्दी के मौसम में यहां पर बर्फबारी देखने को मिली जाती है। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर है।

यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर अप्रेल तक माना जाता है। सर्दी के मौसम में यहां पर पर्यटकों को बर्फ से जुड़ी हुई एक्टिविटी का मजा लेने का मौका मिलता है। यहां पर आप इको-पार्क घूम सकते हैं। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

पर्यटक यहां सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। वहीं यहां का दशावतार मंदिर भी बहुत ही प्रसिद्ध है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

Related News