इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां के माउंट आबू जा सकते हैं, जो प्रदेश के सिरोही जिले में स्थित है। ये राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण और हरे-भरे माहौल के कारण देश ही नहीं विदेश में भी बहुत ही प्रसिद्ध है। माउंट आबू हिल स्टेशन अरावली रेंज में एक उच्च पथरीले पठार पर स्थित है। यहां पर आपको घूमने में बहुत ही मजा आ जाएगा। इस हिल स्टेशन पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलो पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर नक्की झील और दिलवाड़ा जैन मंदिर बहुत ही शानदार जगह है।

नक्की झील में नौका विहार का मजा ले सकते हैं। यहां का हनीमून प्वाइंट भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। यहां की सुखद और पूर्ण यात्रा के लिए कम से कम 3 दिन चाहिए।

PC: holidayrider

Related News