इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के नग्गर कैसल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश के नग्गर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

यहां पर आपको लकड़ी और पत्थर की मध्ययुगीन हवेली का दीदार करने का मौका मिलेगा, जिसे अब एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। नग्गर यूरोपीय और हिमालयी वास्तुकला का एक संयोजन है। आपको यहां पर करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। ये महल कुल्लू से महज 23 किमी दूर है और सडक़ द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

ये स्थान नए साल के मौके पर आपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए अच्छा है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News