इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के इस मौसम में विदेश घूमने का प्लान है तो कंबोडिया जा सकते हैं। यहां पर अंगकोर वाट बहुत ही शानदार जगह है। उत्तरी कंबोडिया में विश्व के सबसे बड़े स्मारकों में से अंगकोर वाट है। बौद्ध मंदिर और अंगकोर पुरातात्विक पार्क के कारण ये दुनिया में प्रसिद्ध है।

कंबोडिया में काफी लोकप्रिय इस मंदिर की इमेज देश के राष्ट्रीय ध्वज पर भी देखी जा सकती है। अंगकोर शहर में स्थित इस मंदिर को 12 वीं शताब्दी में खमेर साम्राज्य के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा बनवाया था।
400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला अंगकोर पुरातात्विक पार्क विश्व का सबसे बड़ा पूर्व-औद्योगिक शहर है।

आज हम आपको इस मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बताया जाता है कि ये मंदिर मूल रूप से भगवान विष्णु को समर्पित था। बाद में इसे हिंदू पूजा स्थल से एक बौद्ध मंदिर में बदल दिया गया है। आपको आज ही इस मंदिर को जरूर ही देखना चाहिए।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News