इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारत में भी बहुत से खूबसरत पर्यटक स्थल है। आप गर्मी के इस मौसम में दक्षिण भारत घूमने का बना सकते हैं। दक्षिण भारत में भी अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों के कारण प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां की एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये हिल स्टेशन केरल राज्य में स्थित है। आज हम आपको केरल के मुन्नार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपने चाय के बागानों और प्राकृतिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है। मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है।

कई लुप्त प्रजातियों के जीवों के कारण है प्रसिद्ध
इस कारण ये अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। ये छोटा सा हिल स्टेशन कई लुप्त प्रजातियों के जीवों के कारण प्रसिद्ध है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इस हिल स्टेशन पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। मुन्नार में आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

40 प्रकार के पुष्पों की जातियों का दीदार करने का मिलेगा मौका
मुन्नार यात्रा में देखने लायक खूबसूरत स्थानों में नीलकुरिंजी भी एक है। नीले फूलों के कारण प्रसिद्ध नीलकुरिंजी में आपको 40 प्रकार के पुष्पों की जातियों का दीदार करने का मौका मिलेगा। नीले रंगों के पुष्पों के कारण नीलकुरिंजी के पहाड़ भी नीले नजर आते हैं। यहां पर आपको फोटोग्राफी करने में बहुत ही मजे आ जाएंगे। मुन्नार की यात्रा में घूमने वाली खूबसूरत जगहों में रोज गार्डन भी एक है। मुन्नार शहर से लगभग 13 किमी की दूरी पर मट्टुपेट्टी में स्थित ये आकर्षित पर्यटन स्थल आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको आज ही अपने परिवार के यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार बन जाता है।

PC: tripadvisor

Related News