इंटरनेट डेस्क। कसौली हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबूसरत हिल स्टेशन है। ये चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में स्थित पहाड़ी शहर आपको बहुत ही पसंद आएगा। अगर आपको नए साल के मौके पर शहरों की भीड़ से दूर एक आदर्श शांतिपूर्ण स्थान की तलाश है तो आज ही यहां का रुख कर लें।

हिमाचल के दक्षिण-पश्चिम भाग में हिमालय पर्वत के निचले किनारों पर स्थित ये पर्यटक स्थल देवदार के सुंदर जंगलो के बीच स्थित है। यें अंग्रेजों द्वारा बनाई गई भव्य विक्टोरियन इमारतों के रहस्यों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। कसौली पूरे साल एक सुखद जलवायु के लिए प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर सोलन जिला मुख्यालय में शूलिनी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपका टूर यागदार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News