इंटरनेट डेस्क। नए साल के मौके पर घूमने के लिए राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू भी बहुत ही शानदार जगह है। ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। सर्दी के मौसम में तो इस हिल स्टेशन पर पर्यटकों की रौनक अधिक हो जाती है।

इस मौसम में राजस्थान की खूबसूरत पहाड़ी शहर बिल्कुल स्वर्ग की तरह नजर आता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपने पार्टनर के साथ बना लेेना चाहिए। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेने का मौका मिलेगा। यहां पर कई खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं।

इनमें नक्की झील भी एक है। इस झील से आपको सनसैट के खूबसूरत नजारे का दीदार करने का मौका मिलेगा। इस स्थान की गिनती राजस्थान के खूबसूरत पर्यटक स्थलों मेंं होती है। यहां पर आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

PC: tripadvisor

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News