इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो आप गुजरात जा सकते हैं। यहां पर बहुत से खूबसूरत बीचेज पर आपको घूमने का मौका मिलेगा। आज हम आपको यहां के कच्छ जिले में स्थित है मांडवी बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका दीदार आपको जरूर ही करना चाहिए।

गुजरात में दो मांडवी बीच है एक कच्छ में और दूसरा अहमदपुर में। गुजरात के ये दोनों ही बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बीच से ढलते सूरज का नजारा बेहद खास होता है।

आपको यहां पर बहुत ज्यादा एडवेंचर एक्टिविटीज करने को नहीं मिलेगी, लेकिन बीच पर घोड़े और ऊंट की सवारी का मजा आपके टूर को यादगार बना देगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidify

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News